विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज ‘माई भारत’ पोर्टल पर लाइव मोगा के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा अधिक से अधिक संख्या में लें भाग : जिला युवा अधिकारी गुरप्रीत सिंह।

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 11, 2026

विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने और देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के उ

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज ‘माई भारत’ पोर्टल पर लाइव

मोगा के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा अधिक से अधिक संख्या में लें भाग : जिला युवा अधिकारी गुरप्रीत सिंह।

मोगा, 11 सितंबर। विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने और देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत विकसित भारत क्विज ‘माई भारत’ पोर्टल पर लाइव हो चुका है।

यह जानकारी जिला युवा अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस कार्यक्रम में नि:शुल्क पंजीकरण करवाकर भाग ले सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का हिस्सा बनें।

उन्होंने बताया कि VBYLD तीन चरणों—जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जिसमें भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके माध्यम से युवाओं को विकसित भारत को लेकर अपने विचार, नए आइडिया और नवीन सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा।

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विभिन्न ट्रैक रखे गए हैं, जिनमें विकसित भारत चैलेंज, विकसित भारत कल्चर ट्रैक, इनोवेशन और डिजाइनिंग आदि शामिल हैं। इनका उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और देश के विकास को लेकर उनकी सोच को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर चयनित युवा राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार और आइडिया साझा करने का अवसर भी मिल सकता है।

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष देशभर में करीब 50 लाख युवाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था। इस वर्ष इससे भी अधिक भागीदारी की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर तक मोगा जिले में करीब 2600 युवा इस कार्यक्रम से जुड़ चुके हैं।

उन्होंने शिक्षण संस्थानों और युवा संगठनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ‘माई भारत’ से जुड़कर केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न युवा-केंद्रित कार्यक्रमों और योजनाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।

गुरप्रीत सिंह ने युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करने से पहले उसके स्रोत और आधिकारिक होने की पुष्टि जरूर करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि VBYLD में भाग लेने के लिए केवल ‘माई भारत’ के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही पंजीकरण किया जाए।

Scroll to Top