लोक अदालत में 15 करोड़ रुपये से अधिक के अवार्ड पारित सेशन जज नीलम अरोड़ा 5189 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा
सेशन जज-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, मोगा नीलम अरोड़ा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इ
लोक अदालत में 15 करोड़ रुपये से अधिक के अवार्ड पारित सेशन जज नीलम अरोड़ा
5189 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा
मोगा, 12 सितंबर: सेशन जज-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, मोगा नीलम अरोड़ा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में विभिन्न मामलों के लिए कुल 17 बेंच गठित किए गए। इनमें 01 बेंच स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं), मोगा, 04 बेंच राजस्व मामलों के तथा 12 अलग-अलग बेंच सेशन डिवीजन मोगा सहित बाघापुराना और निहाल सिंह वाला सब-डिवीजनों में गठित किए गए।
इस अवसर पर जिला एवं सेशन जज नीलम अरोड़ा ने बताया कि, “इन लोक अदालतों के माध्यम से आम लोगों को बहुत से लाभ मिलते हैं, क्योंकि इनमें समझौता करने से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है तथा धन और समय की भी बचत होती है।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती।
इस लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, श्रीमती इतू सोढ़ी ने बताया कि इस लोक अदालत में विभिन्न बेंचों के समक्ष कुल 7897 मामले रखे गए थे। इनमें से 4171 प्री-लिटिगेटिव मामलों और 1018 लंबित मामलों का मौके पर आपसी सहमति से निपटारा करवाया गया तथा कुल ₹15,70,67,881/- के अवार्ड पारित किए गए। उन्होंने बताया कि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 12.12.2026 को आयोजित की जाएगी।