लुधियाना में टीबी टेस्टिंग की मशीनें एक महीने से बंद, राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई : सुनील*

📍 स्थान / Location: लुधियाना 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 8, 2026 🌐 GPS: लुधियाना

सरकार कर रही लोगों की सेहत से खिलवाड़ : सुनील मोदगिल*

लुधियाना, 8 अक्टूबर , लुधियाना भाजपा के जिला प्रधान सुनील मोदगिल ने सूबे की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार कुछ भी दावे करे लेकिन हकीकत कुछ और ही है। लुधियाना के 30 स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी की जांच में इस्तेमाल की जाने वाली सीबीनैट और ट्रूनैट मशीनें एक महीने से बंद पड़ीं हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान दावा करते हैं कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

मोदगिल ने कहा कि मशीनें बंद होने के कारण मरीजों के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं, जबकि टीबी एक जानलेवा और संक्रामक बीमारी है। इसकी जांच के लिए जरूरी चिप्स और कार्ट्रिज की सप्लाई लगभग एक महीने से रुकी हुई है। और तो और मरीजों के सैंपल एडवांस टेस्टिंग के लिए पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं और रिपोर्ट आने में पांच से छह दिन लग रहे हैं। इससे टीबी के मरीजों को इलाज मिलने में देरी हो रही है। उन्होंने सरकार पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

मोदगिल ने पंजाब सरकार से मांग की कि टीबी टेस्टिंग के लिए जरूरी चिप्स और कार्ट्रिज की सप्लाई तुरंत सुनिश्चित की जाए। सभी खराब मशीनों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए और मरीजों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टेस्टिंग की सुविधा दी जाए।

Scroll to Top