लुधियानाः तेजधार हथियार से पति ने की पत्नी की हत्या, कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटा था कपल

📍 स्थान / Location: Ludhiana 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 November 2, 2026 🌐 GPS: Ludhiana

ਲੁਧਿਆਣਾ ਚ ਪਤੀ ਨੇ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਕਤਲ, ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਏ ਸੀ ਲੁਧਿਆਣਾ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਤੇ ਨੂੰ ਕੀਤਾ

लुधियाना: शहर में हत्या करने का मामला सामने आया है जिसमें पति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी दोनों अपने बेटे के पास विदेश गए थे और कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटे थे। जांच में पता चला कि पति ने शक के आधार पर पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है।

वहीं, वारदात को अंजाम देने से पहले पति ने अपने 30 साल के बेटे को सामान खरीदने के लिए बाजार भेजा था, जैसे वह बाजार से घर आया तो उसने देखा कि उसकी मां खून में लथपथ जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी हुई है।

बेटे ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बेटे ने अपने पिता के लिए सख्त सजा और अपनी मां के लिए न्याय की मांग की है।

Scroll to Top