लाल द्वारा मंदिर में पावन दूज पर सत्संग व आरती का किया आयोजन।

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 13, 2026

स्थानीय कोटकपूरा बाईपास स्थित लाल द्वारा मंदिर में पावन दूज पर सत्संग एवं आरती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित श्रवण

लाल द्वारा मंदिर में पावन दूज पर सत्संग व आरती का किया आयोजन।

मोगा, 12 अक्टूबर स्थानीय कोटकपूरा बाईपास स्थित लाल द्वारा मंदिर में पावन दूज पर सत्संग एवं आरती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित श्रवण कुमार के नेतृत्व में – श्री-श्री 1008 परमहंस योगीराज सतगुरु श्री बावा क लाल दयाल जी महाराज के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं ने बावा लाल दयाल जी के दरबार में नत्मस्तक होकर गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस मौके मंदिर के चेयरमैन व समाज सेवी राजेंद्र वधवा, वीना वधवा ने बावा कलाल दयाल जी के दरबार में ज्योति प्रज्वलित करने की रस्म अदा की। इस दौरान महिला सत्संग मंडली की सदस्यों ने ‘जय राधे जय राधे जय कृष्णा बोलो जय श्री राधे..’ आदि भजनों का गायन करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके मंदिर के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा ने सभी को मंदिर में होने वाले संकीर्तन में आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में बड़े हाल में जल्द मूर्ति स्थापना की जाएगी। इस दौरान आरती करके सभी को फ्रूट चाट का लंगर वितरित किया गया। इस मौके मुख्य सेवादार राजेन्द्र वधवा, अश्विनी कुमार जस्सी धर्मकोट, राहुल मित्तल, राजेन्द्र चौधरी, आशीष सूद, सुरिंदर चोपड़ा, कुलदीप वधवा, यशइन्द्र राजा, रमेश वधवा, कपिल कपूर, राजीव उप्पल, विजय कुमार, रोबिन कुमार, मोनू अरोड़ा, अनिल कुमार के अलावा भारी संख्या में शहर निवासी मौजूद थे।

Scroll to Top