लड़ाई में बेटे को बचाने गए पिता की मौत, परिवार का रो रो बुरा हाल

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 4, 2026 🌐 GPS: Jalandhar

लड़की के साथ घूमने जाने के आरोप में हुई लड़ाई, पुलिस जांच में जुटी

लड़ाई में बेटे को बचाने गए पिता की मौत, परिवार का रो रो बुरा हाल

-लड़की के साथ घूमने जाने के आरोप में हुई लड़ाई, पुलिस जांच में जुटी

https://we.tl/t-fUcVvWafrqRt870p

जालंधर देहात के गांव लोहियां के निकट जमशेर गांव में 2 गुटों के बीच लड़ाई में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव लोहिया के रहने वाले 45 वर्षीय शिंगारा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका बेटा जशनप्रीत सिंह काम पर जा रहा था कि इस दौरान उसके बेटे को जमशेर के रहने वाले सोमा, आड़ू, रामदास और हैप्पी और उसकी पत्नी ने घेर लिया। वह सभी उससे मारपीट करने लगे तो वह बेटे को छुड़वाकर घर ले आई। कुछ समय के बाद वह दोबारा घर आकर विवाद करने लगे और बेटे जशनप्रीत को पीटने लगे। उसके पति छुड़ाने के लिए आगे गए तो उन्होंने पति का सिर दीवार में मार दिया।
लड़ाई के दौरान उसके पति के सिर पर गंभीर चोटे आई और पति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पीड़िता ने रोते हुए कहा कि दूसरे गुट के परिवार की लड़की अन्य लड़कियों के साथ बेर साहिब गई थी और दूसरा गुट उनके बेटे पर आरोप लगा रहा था कि उनके बेटा जशनप्रीत उसे लेकर साथ लेकर गया था। इसी के चलते वह उसके बेटे को तंग परेशान कर रहे थे और आज बेटे पर हमला कर रहे थे, जिसे बचाने के लिए उसके पिता गए थे और उसकी लड़ाई में चोट लगने से मौत हो गई। परिवार ने लोहिया पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिसने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना लोहिया खास के एसएचओ राजिंदर खैहरा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है। पुलिस ने कहाकि हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

बाइट- मृतक की पत्नी

Scroll to Top