रायसन में कुल्लू -2 खंड की अंडर 14 खेल कूद प्रतियोगिताओं का समापन
रायसन में कुल्लू -2 खंड की अंडर 14 खेल कूद प्रतियोगिताओं का समापन
जिला कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन में कुल्लू -2 खंड की अंडर 14 खेल कूद प्रतियोगिताओं का समापन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य हंसराज आचार्य ने विधिवत रूप से किया । मुख्य अतिथि हंसराज आचार्य जी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 29 अगस्त 2026 को हुआ था और इसमें 25 विद्यालयों के 324 छात्रों ने भाग लिया । जिसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कायस प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय उच्च विद्यालय कोटा -आगे तथा द्वितीय स्थान पर स्थानीय विद्यालय रायसन रहा। खो-खो की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल और द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कायस रहा। बैडमिंटन की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलयानी और द्वितीय स्थान पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू रहा। मार्च पास के परिणाम में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलयानी रहा। इस समापन समारोह पर खंड प्रभारी धीरज शर्मा ने स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ का इस आयोजन के लिए धन्यवाद किया।