युवाओं को राजनीति में आगे लाना हमारी मुख्य प्राथमिकता : विधायक एवं पंजाब यूथ अध्यक्ष मनजिंदर सिंह लालपुरा।
खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पंजाब यूथ अध्यक्ष मनजिंदर सिंह लालपुरा की ओर से मोगा में यूथ मिलनी का आयोजन कि
युवाओं को राजनीति में आगे लाना हमारी मुख्य प्राथमिकता : विधायक एवं पंजाब यूथ अध्यक्ष मनजिंदर सिंह लालपुरा।
युवा पंजाब की सबसे बड़ी ताकत : विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा।
*मोगा में यूथ मिलनी के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने पर हुआ विचार-विमर्श।
मोगा, 25 अगस्त (दलीप कुमार ) : खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पंजाब यूथ अध्यक्ष मनजिंदर सिंह लालपुरा की ओर से मोगा में यूथ मिलनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में मोगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने मनजिंदर सिंह लालपुरा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि पंजाब के युवाओं में अपार प्रतिभा, ऊर्जा और जोश है। युवाओं को राजनीति में आगे लाना, उन्हें जिम्मेदारियां सौंपना तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा बनाना समय की मुख्य जरूरत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं को अवसर और जिम्मेदारियां देकर उन्हें पंजाब के नेतृत्व के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि यूथ मिलनी का उद्देश्य केवल युवाओं से मुलाकात करना नहीं, बल्कि उनके विचार सुनना, उनकी समस्याओं को समझना और पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है। युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि युवा किसी भी प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। पंजाब के युवाओं को सही दिशा, अवसर और जिम्मेदारियां देकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने मनजिंदर सिंह लालपुरा द्वारा युवाओं को एकजुट करने और उन्हें संगठन के साथ जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यूथ मिलनी के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिला मोगा के यूथ अध्यक्ष मनजीत सिंह सरपंच, हलका मोगा के यूथ अध्यक्ष विक्की दौधड़िया, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन बरिंदर शर्मा, जिला परिषद मोगा के चेयरमैन रविंदरपाल सिंह,परमिंदर सिंह यूथ नेताजिला मोगा, विक्की दोधरिया यूथ प्रधान हलका मोगा, आकाश मल्ली सहित पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।