मोहिंदर भगत ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, गृहस्थी का सामान भेंट किया

📍 स्थान / Location: जालंधर पंचवटी मंदिर 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 19, 2026 🌐 GPS: जालंधर

छह जरूरतमंद जोड़ों का विवाह करवाकर दिया समाजसेवा का संदेश

मोहिंदर भगत ने दोनों संस्थाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देना और नवदंपतियों को गृहस्थी बसाने के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध करवाना सराहनीय समाजसेवा है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों और समाजसेवी संस्थाओं को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। आपसी सहयोग, भाईचारे और सेवा भावना से समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।
समारोह के दौरान सभी छह नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। इसमें डबल बेड, गद्दे, बेडशीट, कंबल, बर्तनों के सेट, सीलिंग फैन, प्रेस और अलमारी सहित अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल थीं। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन को गर्म स्वेटर, लड़की को सूट व साड़ियां तथा लड़के को पैंट और रेडीमेड शर्ट भी दी गईं। इस पहल का उद्देश्य नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत करने में आर्थिक सहायता देना था।
कार्यक्रम का आयोजन कमेटी प्रधान लक्की मल्होत्रा और भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण के प्रधान एडवोकेट चंद्र मोहन शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश मनन, रमेश विज, दविंदर अरोड़ा, सतनाम अरोड़ा, रवि महाजन, नवीन गोस्वामी, के.एल. अरोड़ा, अशोक सारंगल, चमन लाल सारंगल, अशोक अरोड़ा, यशपाल सिंगला और अरुण ओबेरॉय सहित दोनों संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

Scroll to Top