मोगा जिले के गांव धल्लेके स्थित खेत में मोटर को चेक करने गए इलैक्ट्रीशियन से मारपीट के मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज ।
मोगा जिले के गांव धल्लेके स्थित खेत में मोटर को चेक करने गए इलैक्ट्रीशियन से मारपीट के मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज ।
मोगा, 22 अगस्त : मोगा जिले के गांव धल्लेके में स्थित एक खेत में मोटर को चेक करने गए इलैक्ट्रीशियन से मारपीट के मामले में दो लोगों पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। थाना सदर के सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने कहा कि अंग्रेज सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी गांव धल्लेके ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि वह इलैक्ट्रीशियन का काम करता है। 18 अगस्त को वह जगसीर सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव धल्लेके के सात उसके खेत में मोटर खराब होने कारण चैक करने के लिए गया था। जहां पर आरोपी जंटा सिंह पुत्र अमोलक सिंह, अमोलक सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गांव धल्लेके की जमीन की वट्ट लगती है। जहां पर आरोपी जंटा सिंह, अमोलक सिंह ने उससे मारपीट की तथा घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। अंग्रेज सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 में उसकी आरोपियों के साथ लड़ाई हो गई थीं। जिसका पंचायत ने राजीनामा भी करवा दिया था। उसी रंजिश के चलते फिर उसके साथ हमला किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद जंटा सिंह व अमोलक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।