मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म-विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा परमेश्वर द्वार गुरमति प्रचार सेवा दल (रजि.) मोगा द्वारा लगे मुफ्त जांच शिविर में 350 मरीजों की आंखों की जांच, 50 मरीजों के डाले गए लेंस
परमेश्वर द्वार गुरमति प्रचार सेवा दल (रजि.) मोगा द्वारा सेवा, सिमरन और मानवता की भलाई के उद्देश्य से गुरुद्वारा बीबी काह
मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म-विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा
परमेश्वर द्वार गुरमति प्रचार सेवा दल (रजि.) मोगा द्वारा लगे मुफ्त जांच शिविर में 350 मरीजों की आंखों की जांच, 50 मरीजों के डाले गए लेंस
मोगा, 3 नवंबर ( दलीप कुमार ) परमेश्वर द्वार गुरमति प्रचार सेवा दल (रजि.) मोगा द्वारा सेवा, सिमरन और मानवता की भलाई के उद्देश्य से गुरुद्वारा बीबी काहन कौर, मेन बाजार, मोगा में मुफ्त आंखों का जांच शिविर आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में 350 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि 50 मरीजों के लेंस प्रत्यारोपित किए गए। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी मालविका सूद ने किया। Bइस अवसर पर मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुईं। उन्होंने शिविर के आयोजकों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना मानवता की सच्ची सेवा है। आंखें मनुष्य के जीवन का अनमोल हिस्सा हैं और आंखों की रोशनी से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे लोगों की मदद करना बेहद पुण्य का कार्य है। ऐसे मुफ्त चिकित्सा शिविर जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। विधायक डॉ. अरोड़ा ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा भावना, आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई के लिए किए गए कार्यों से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने परमेश्वर द्वार गुरमति प्रचार सेवा दल के सदस्यों को इस नेक पहल के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने की अपील की। शिविर में अकाली दल के हलका इंचार्ज संजीत सिंह सनी गिल, भाजपा हलका इंचार्ज डॉ. हरजोत कमल, परमपाल सिंह तख्तूपुरा, लवली सिंगला, आम आदमी पार्टी की जिला सचिव जसवीर कौर राय और ह्यूमन राइट्स से संजीव अरोड़ा भी विशेष रूप से शामिल हुए। इनके अलावा बहन अमरजीत कौर, सुशील मोंगा, सौरव गोयल सालासर धाम, ब्लड सेवा सोसायटी से सतनाम सिंह कंधा और सतपाल सिंह, लोकल गुरुपर्व कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह विक्की और सतनाम सिंह बी.ए., समाजसेवी चंचल पोपली, लक्की गिल, गुरमुख भलाई संस्था से जसविंदर सिंह बिट्टू, मलकीत सिंह कलकत्ता, ब्लड डोनर सेवा सोसायटी के प्रधान गुरनाम सिंह लवली, गुरप्रीत सिंह जौहल, साहित्यकार सभा से डॉ. सरबजीत कौर बराड़ और समाजसेवी एस.के. बांसल सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस अवसर पर परमेश्वर द्वार गुरमति प्रचार सेवा दल के प्रधान कुलविंदर सिंह, कैशियर केवल सिंह नैसले, सहायक कैशियर भूपिंदर सिंह, स्टेज सचिव बलजीत सिंह खीवा, डॉ. इसमीत सिंह, डॉ. जगदेव सिंह, हरविंदर सिंह हैप्पी, गुरजिंदर सिंह पोमू, हरप्रीत सिंह खीवा, मोहन सिंह, रणजीत सिंह, राम सिंह और बहन हरभजन कौर (काकू आंटी) सहित सेवा दल के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।