मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, चक्का जाम समाप्त
मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, चक्का जाम समाप्त
मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, चक्का जाम समाप्त
स्वर्ण आयोग के गठन और यूजीसी को रोलबैक करने की मांग पर हुई चर्चा, कल मुख्यमंत्री से भी मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
शिमला। स्वर्ण आयोग के गठन सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की। बैठक में स्वर्ण आयोग के गठन और यूजीसी को रोलबैक करने जैसी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री के साथ हुई बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। वहीं, प्रतिनिधिमंडल अब अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी पिछले 20 दिनों से स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर पैदल यात्रा कर रही थी। पार्टी का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। इसी सिलसिले में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह के समक्ष अपनी मांगें रखीं। मुलाकात के दौरान मंत्री ने मांगों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया, जिसके बाद आंदोलन से जुड़े लोगों ने चक्का जाम समाप्त करने का निर्णय लिया।
प्रतिनिधिमंडल की ओर से स्वर्ण आयोग के गठन के साथ यूजीसी से संबंधित मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। अब प्रतिनिधिमंडल की नजर मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक पर है। पार्टी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के दौरान उनकी मांगों पर आगे का रास्ता निकल सकता है।
मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ हुई बैठक को आंदोलन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पिछले 20 दिनों से पैदल यात्रा के माध्यम से अपनी मांगें उठा रही पार्टी अब सरकार के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपना पक्ष रखेगी।