भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए 23 सर्कलों के प्रभारी नियुक्त

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 12, 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला मोगा के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को अधिक सुचारू एवं प्रभावी

मोगा: भारतीय जनता पार्टी जिला मोगा के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को अधिक सुचारू एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल द्वारा मोगा जिले के 23 सर्कलों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही जिला भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए उनकी जिम्मेदारियां भी पार्टी नेताओं को सौंपी गई हैं।

हलका मोगा के अंतर्गत मोगा नॉर्थ सर्कल में जिला उपाध्यक्ष निर्मल मीनियां को प्रभारी तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। **मोगा साउथ सर्कल में जिला उपाध्यक्ष विक्की सितारा को प्रभारी तथा जिला सचिव शिल्पा बांसल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। **मोगा ईस्ट सर्कल में जिला उपाध्यक्ष देव प्रिय त्यागी को प्रभारी तथा जिला सचिव लीना गोयल को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार मोगा वेस्ट सर्कल में जिला उपाध्यक्ष हितेश गुप्ता को प्रभारी तथा जिला उपाध्यक्ष गीता नंदा आर्या को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

हलका बाघापुराना के अंतर्गत भलूर सर्कल के प्रभारी जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरिंदरपाल नाथा तथा सह-प्रभारी बलजीत आदीवाल होंगे। माड़ी मुस्तफा सर्कल की जिम्मेदारी जिला सचिव अमित अग्रवाल को दी गई है। समालसर सर्कल में जिला शिक्षक संयोजक हरविंदर धालीवाल को प्रभारी तथा जिला पंचायती राज संयोजक कुलवंत आदीवाल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। बाघापुराना सर्कल में जिला सचिव सुखनंदन अग्रवाल को प्रभारी तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य कशिश धमीजा को सह-प्रभारी बनाया गया है। समाध भाई सर्कल में जिला उपाध्यक्ष मनजीत सिंह को प्रभारी तथा जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह-संयोजक चमन लाल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हलका निहाल सिंह वाला के अंतर्गत शहरी सर्कल में जिला कोषाध्यक्ष अनिल बांसल को प्रभारी, रोंता सर्कल में जिला उपाध्यक्ष पवन बंटी को प्रभारी,निहाल सिंह वाला देहाती सर्कल में जिला कार्यकारिणी सदस्य सोम नाथ बांसल को प्रभारी, बधनी कलां सर्कल में जिला कार्यकारिणी सदस्य लखवीन सोनी भट्टी को प्रभारी तथा दौधर सर्कल में जिला उपाध्यक्ष राहुल गर्ग को प्रभारी नियुक्त किया गया है। अजीतवाल सर्कल में जिला सचिव नीतू गुप्ता को प्रभारी तथा जिला सचिव राजिंदर गाबा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हलका धर्मकोट के अंतर्गत शहरी सर्कल में जिला उपाध्यक्ष अशोक बजाज को प्रभारी, फतेहगढ़ पंजतूर सर्कल में जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक सुशील अरोड़ा को प्रभारी,खोसा कोटला सर्कल में जिला स्पोर्ट्स प्रकोष्ठ संयोजक विकास गाबा को प्रभारी,भिंडर कलां सर्कल में जिला सचिव राव बरिंदर पब्बी को प्रभारी, कोट ईसे खां सर्कल में जिला सचिव सोनी मंगला को प्रभारी तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य लाला तायल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। किशनपुरा सर्कल की जिम्मेदारी जिला कार्यकारिणी सदस्य नवल सूद को दी गई है।

विभिन्न प्रकोष्ठों की सौंपी गईं जिम्मेदारियां

जिला भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भी जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है। आई.टी. प्रकोष्ठ एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी देव प्रिय त्यागी कमल संदेश एवं मन की बात प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राहुल गर्ग,प्रचार प्रकोष्ठ एवं आर.टी.आई. प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सरदूल कंग,मीडिया प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी शिल्पा बांसल मेडिकल प्रकोष्ठ एवं एम.एस.एम.ई. प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी हितेश गुप्ता जबकि लीगल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी पवन बंटी को सौंपी गई है।

इसी प्रकार शिक्षक प्रकोष्ठ एवं स्वच्छ भारत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी गीता आर्य मनरेगा मजदूर प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी विक्की सितारा,स्पोर्ट्स प्रकोष्ठ एवं डी.एन.टी. प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सतनाम सिंह आर्टिस्ट प्रकोष्ठ एवं प्रोफेशनल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अनिल बांसल एक्स-सर्विसमैन प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सूरज भान धालीवाल,ह्यूमन राइट्स प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अमित अग्रवाल,पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी,नीतू गुप्ता,लोकल बॉडी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सोनी मंगला तथा यूनाइटेड वर्कर प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी निर्मल मीनियां को दी गई है।

संगठन की मजबूती ही पार्टी की ताकत: डॉ. हरजोत कमल

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि भाजपा को मोगा जिले में जमीनी स्तर तक और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा संगठन की गतिविधियों को हर स्तर पर प्रभावी बनाने** के उद्देश्य से ये नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अपने मेहनती एवं जुझारू कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर लगातार आगे बढ़ रहा है। सर्कल स्तर पर जिम्मेदार नेताओं की नियुक्ति से पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा **बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लक्ष्य को और बल मिलेगा।

डॉ. हरजोत कमल ने नई जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन की भावना के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के साथ सीधा संपर्क स्थापित करते हुए पार्टी को और मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Scroll to Top