भाजपा अमृतसर शहरी की जिला कार्यकारिणी 23 अक्टूबर को गुरुनगरी में होगी : सलिल कपूर
भाजपा अमृतसर शहरी की जिला कार्यकारिणी 23 अक्टूबर को गुरुनगरी में होगी : सलिल कपूर
भाजपा अमृतसर शहरी की जिला कार्यकारिणी 23 अक्टूबर को गुरुनगरी में होगी : सलिल कपूर
अमृतसर जनता पार्टी अमृतसर शहरी की जिला कार्यकारिणी 23 अक्टूबर को अमृतसर में भाजपा अमृतसर शहरी के जिला अध्यक्ष सलिल कपूर की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक होटल कुमार इंटरनेशनल, अल्बर्ट रोड, अमृतसर में होगी, जिसमें भाजपा पंजाब के संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा भाजपा अमृतसर प्रभारी राकेश राठौर तथा सह प्रभारी व पूर्व मेयर पठानकोट अनिल वासुदेवा विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर द्वारा अपने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय में बैठक की गई।
सलिल कपूर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रादेशिक लीडरशिप, जिला कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व उनके महासचिव व जिला प्रकोष्ठों के अध्यक्ष आदि शामिल होंगें। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी सुबह 10 बजे होटल कुमार इंटरनेशनल, अल्बर्ट रोड में शुरू होगी और सायं 4 बजे तक चलेगी। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह समय पर इस कार्यक्रम में पहुंच कर अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करें।
सलिल कपूर ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए
बैठक में पार्टी के आगामी अभियानों, कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का भी आह्वान किया।
उन्होंने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को पूरी तन्मयता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव मोहित महाजन, गौतम अरोड़ा, सरबजीत सिंह शंटी, उपाध्यक्ष मीनू सहगल, रोमी चोपड़ा, जसपाल सिंह शंटू, सुधीर श्रीधर, हरप्रीत सिंह ग्रोवर, अर्जुन मलिक, मनराज छीना, विक्रमजीत सिंह अष्ट, अरुण भल्ला, सचिव कंवलजीत सिंह सन्नी, मुनीश सेठ, कर्ण कपिला, रमेश शर्मा, डॉ. जतिंदर, मनीष शूर, विक्रम बग्गा, मोनू महाजन, अंकुश मेहरा, सतपाल डोगरा, राघव खन्ना, राजीव अरोड़ा, नितिन अरोड़ा, विजय भनोट आदि उपस्थित थे।