*भजन ‘हे पालनहार मां’ का विमोचन, नवरात्रों के उपलक्ष्य पर बुडाल म्यूजिक सीरीज के यूट्यूब चैनल पर हुआ रिलीज*

📍 स्थान / Location: Kullu 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 11, 2026 🌐 GPS: Kullu

*भजन ‘हे पालनहार मां’ का विमोचन, नवरात्रों के उपलक्ष्य पर बुडाल म्यूजिक सीरीज के यूट्यूब चैनल पर हुआ रिलीज*

नवरात्रों के पावन अवसर पर भजन ‘हे पालनहार मां’ का विमोचन देव धाम बाशिंग में सूत्रधार कला संगम कुल्लू के अध्यक्ष दिनेश सेन के कर कमलों द्वारा किया गया । इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । भजन के माध्यम से मां भगवती की महिमा और भक्ति भावना को प्रस्तुत किया गया है । इस भजन को लोक गायक डी.सी. यादव ने अपनी मधुर आवाज दी है । भजन की संपूर्ण तैयारी और प्रस्तुति की व्यवस्था जीवन बुडाल ठाकुर द्वारा करवाई गई । भजन का संगीत संदीप ठाकुर द्वारा तैयार किया गया है तथा विडियो एडिटिंग कमल ठाकुर द्वारा की गई है । नवरात्रों के उपलक्ष्य पर इसे बुडाल म्यूजिक सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, ताकि श्रद्धालु घर बैठे मां भगवती की भक्ति में लीन होकर इस भजन का आनंद ले सकें । विमोचन समारोह में सूत्रधार कला संगम के उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य पं. विद्या सागर, डॉ. सूरत ठाकुर, धर्मेन्द्र शर्मा, डी.सी. यादव, विजय सेन, जीवन बुडाल ठाकुर, राकेश गौरसी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । सभी ने इस धार्मिक भजन की प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे हिमाचल की लोक संस्कृति, संगीत और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने वाला सराहनीय प्रयास बताया । भजन के विमोचन के साथ उपस्थित लोगों ने कलाकारों और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि यह भजन श्रद्धालुओं के बीच लोकप्रिय होगा और नवरात्रों के पावन पर्व पर भक्तिमय वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । भजन के डिजिटल माध्यम से रिलीज होने के साथ अब श्रोता इसे बुडाल म्यूजिक सीरीज के यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं ।

Scroll to Top