भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर 18 अक्टूबर को निकलेगी विशाल तीर्थयात्रा, नायब सिंह सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

📍 स्थान / Location: बीजेपी दफ्तर 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 16, 2026 🌐 GPS: जालंधर

जालंधर से श्री रामतीर्थ तक जाएगी तीर्थयात्रा, 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में 18 अक्टूबर को जालंधर से श्री रामतीर्थ, अमृतसर के लिए विशाल तीर्थयात्रा का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और श्रद्धालुओं की बसों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों करेंगे।
भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के प्रधान विपन सभ्रवाल ने बताया कि शांति नगर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में 15 अक्टूबर से उत्सवों की शुरुआत हो चुकी है। प्रकटोत्सव को लेकर संगत में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 अक्टूबर को दोपहर एक बजे आश्रम पहुंचकर माथा टेकेंगे। इसके बाद वह पैदल मार्च में शामिल होंगे और संगत को संबोधित करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस तीर्थयात्रा में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से लगभग एक हजार बसों के माध्यम से करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजकों ने कहा कि तीर्थयात्रा का उद्देश्य भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना

Scroll to Top