बहनों ने बंदी भाइयों को बांधी राखी

📍 स्थान / Location: लुधियाना 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 28, 2026 🌐 GPS: लुधियाना

लुधियाना सेंट्रल जेल में मनाया गया राखी त्योहार,

लुधियाना। लुधियाना जेल में बंद कैदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनें जेल पहुंचीं। पुलिस की मौजूदगी में बहनों ने अपने-अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों से लिपटकर रो पड़ीं। नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद एक युवक ने रोते हुए कहा कि पहले वह घर पर बहन से राखी बंधवाता था, लेकिन अब बहन को यहां आना पड़ा। 3 महीने से जेल में बंद एक पिता अपने बेटे से 10 दिन बाद मिलने पर भावुक हो गया और रो पड़ा। इस दौरान राखियों का प्रबंध जेल प्रशासन द्वारा ही किया गया था। वहीं, सिंगर रणजीत सिंह बाबा ने अपनी बहन से राखी बंधवाई, वहीं मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी बहन से राखी बंधवाई। इधर, चंडीगढ़ के सेक्टर-40 बी स्थित श्री हनुमंत धाम में 32 फीट ऊंची वीर हनुमान जी की प्रतिमा को बहनों ने 12¼ फीट से अधिक लंबी पर्यावरण अनुकूल राखी बांधी। इस त्योहार के दौरान बाजार में भी काफी भीड़ देखने को मिली।

Scroll to Top