फिरोजपुर डिवीजन ने मुख्यालय कार्यालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित अंतर-मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता (नृत्य) की मेजबानी की।
फिरोजपुर डिवीजन ने मुख्यालय कार्यालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित अंतर-मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता (नृत्य) की मेजबानी की। उक्त प्रतियोगिता इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में उत्तरी रेलवे के छह डिवीजनों – अंबाला, मुरादाबाद, दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ, जम्मू और दो रेलवे वर्कशॉप – अमृतसर, जगादरी वर्कशॉप, चारबाग वर्कशॉप, आलमबाग वर्कशॉप और दिल्ली मुख्यालय ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुजीत कुमार मिश्रा, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली और संजीव कुमार, मंडल रेलवे प्रबंधक, फिरोजपुर; राजीव बजाज, मुख्य मंडल कार्मिक अधिकारी/आईआर; आयोजक साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/फिरोजपुर और सांस्कृतिक सचिव राजेश बब्बर, मुख्य कल्याण निरीक्षक/अमृतसर थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बन पहुंचे सुजीत कुमार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम हर साल करवाए जाते है जिसका मकसद छुपी हुई प्रतिभा को ऊबर के सहमने लाना होता है। विभाग ।ए इस कोटे में 2% नोकरिया रखी हुई होती है। ऐसे कार्यक्रम करवाने से इस विभाग के लोगों का स्ट्रेस को कम करना होता है। तीन तरह की प्रतियोगिता होती है उसमें इस बार अमृतसर में डांस कम्पीटिशन करवाया गाया है। इस बार जम्मू मंडल को शामिल किया गया है। पहली दूसरी ओर तीसरी पोजिशन पर रहने वाले को इनाम दिये जायेंगे।