फगवाड़ा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के मामले में फगवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन और युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से काबू करने के बाद फगवाड़ा की माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उनका रिमांड हासिल किया गया है।

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 8, 2026 🌐 GPS: Jalandhar

लवली यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में तीन और गिरफ्तार, तीनों छात्र कोर्ट में किया पेश

लवली यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में तीन और गिरफ्तार, तीनों छात्र कोर्ट में किया पेश

फगवाड़ा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा के मामले में फगवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन और युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से काबू करने के बाद फगवाड़ा की माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उनका रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बिश्या पुत्र अशोक कुमार निवासी महाराष्ट्र, कृष्णा पुत्र राजेश निवासी बिहार और योगेश पुत्र संपत निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। तीनों युवक लवली यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। इनमें से योगेश को लवली यूनिवर्सिटी के लोअर गेट से काबू किया गया। पुलिस का आरोप है कि हिंसा के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ करने, सड़क अवरुद्ध करने तथा छात्रों को हिंसा के लिए भड़काने की कोशिश की गई थी।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया और मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए रिमांड हासिल किया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हिंसा के दौरान उनकी भूमिका और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Scroll to Top