प्रीत नगर और राधे-राधे ट्रस्ट ने उत्साह से मनाया तीज पर्व, महिलाओं ने गिद्धा-बोलियों से बांधा समां
मोगा 18 अगस्त (दलीप कुमार): मोगा के प्रीत नगर में समाज सेविका एवं आम आदमी पार्टी की सीनियर महिला विंग की नेता लवली सिंगला, परमजीत कौर, अमरजीत कौर तथा पूर्व एम.सी. वरिंदर कौर के सहयोग से तीज पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष रूप से पहुंचीं और महिलाओं के साथ तीज की खुशियां साझा करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। विधायक ने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक त्योहार पंजाबी संस्कृति और विरासत की पहचान हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।
राधे-राधे ट्रस्ट ने भी सजाया तीज का रंगारंग मंच, ज्योति गर्ग बनीं मिसेज तीज इसी तरह राधे-राधे ट्रस्ट की ओर से शहर के एक निजी होटल में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने बोलियां, गिद्धा, नाटक और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से पंजाबी संस्कृति की शानदार झलक पेश की। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने महिलाओं के साथ बोलियां डालते हुए गिद्धा भी किया और उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में आयोजित मिसेज तीज प्रतियोगिता में विधायक द्वारा पर्चियां निकाली गईं, जिसमें ज्योति गर्ग ने मिसेज तीज का खिताब हासिल किया। आकांशा गोयल ने दूसरा स्थान तथा जसविंदर कौर ने प्रथम रनरअप स्थान प्राप्त किया। विधायक ने विजेताओं को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। इस दौरान तीज मुटियारों का चयन, मनोरंजक गेम्स, सवाल-जवाब और अन्य गतिविधियां भी करवाई गईं। विजेता महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजश्री शर्मा, रीटा बावा सहित ट्रस्ट की पूरी टीम और विभिन्न स्पॉन्सरों ने सहयोग दिया।