प्याज 60 रुपये किलो पहुंचा, सब्जियों की आवक घटी

📍 स्थान / Location: जालंधर कांग्रेस भवन 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 27, 2026 🌐 GPS: जालंधर

कांग्रेस भवन के पास लगाया प्याज का लंगर, महंगाई पर केंद्र को घेरा

पंजाब और आसपास के राज्यों में पर्याप्त बारिश नहीं होने का असर सब्जियों की आवक पर पड़ रहा है। मंडियों में आवक कम होने से प्याज समेत कई सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने आज कांग्रेस भवन के पास प्याज का लंगर लगाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘हाय महंगाई’ लिखी तख्तियां हाथों में लेकर लोगों को प्याज बांटे।
कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चीनी, रसोई गैस, प्याज और सरसों के तेल समेत रोजमर्रा की जरूरत का सामान लगातार महंगा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस की ओर से चीनी का लंगर भी लगाया जाएगा। बेरी ने कहा कि मोदी सरकार अच्छे दिन लाने का दावा करती थी, लेकिन महंगाई के कारण आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि लोग अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मोंटेक सिंह अहलूवालिया के कार्यकाल को याद कर रहे हैं।कांग्रेस नेता जसलीन सेठी ने कहा कि महंगाई के कारण प्याज का लंगर लगाना पड़ रहा है, जो चिंता और शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की आय में बढ़ोतरी नहीं हुई, जबकि रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है।
मंडी में प्याज की कीमत करीब 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। दुकानदारों के अनुसार कुछ दिन पहले प्याज 40 रुपये किलो बिक रहा था, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में कीमत 15 से 20 रुपये तक बढ़ गई। दुकानदारों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से फसल प्रभावित हुई है, जिससे मंडियों में सब्जियों की आवक कम हुई और दाम बढ़ गए।

Scroll to Top