पोते की दवाइयाँ लेकर लौट रही महिला से एक्टिवा सवार झपटमार पर्स छीन हुआ फरार
महिला के शोर मचाने पर लोगों ने झपटमार का दूर तक किया पीछा फिर भी हाथ रहे खाली, पर्स में था मोबाइल और हजारों की नकदी
Phagwara News
पोते की दवाइयाँ लेकर लौट रही महिला से एक्टिवा सवार झपटमार पर्स छीन हुआ फरार
– महिला के शोर मचाने पर लोगों ने झपटमार का दूर तक किया पीछा फिर भी हाथ रहे खाली, पर्स में था मोबाइल और हजारों की नकदी
–
https://fromsmash.com/rfkyRFf-LT-dt
फगवाड़ा बस स्टैंड में एक्टिवा सवार झपटमार महिला का पर्स छीनकर फरार हो गया। वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया और लोगों ने झपटमार का काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिया को दी और पुलिस जांच में जुट गई।
पीड़ित महिला मनजीत कौर ने बताया कि वह अपने पोते की दवाई लेने के लिए फगवाड़ा आई थी। दवाई लेने के बाद जब वह वापस बस स्टैंड पहुंची तो इसी दौरान सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार एक युवक आया और कुछ ही सेकंड में उसका पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में उसके पोते की जरूरी दवाइयों के अलावा मोबाइल फोन और हजारों रुपये की नकदी थी। वारदात के बाद महिला ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है। बस स्टैंड के सामने हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने तथा झपटमारी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की है।
बाइट- मनजीत कौर (पीड़िता)