पुलिस मुलाजिमों की समस्याएं सुन एसएसपी चहल ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
जिला मोगा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर एसएसपी मोगा सरताज सिंह चाहल, आईपीएस ने विशेष
पुलिस मुलाजिमों की समस्याएं सुन एसएसपी चहल ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
दरखास्तों और मांगों पर गंभीरता से विचार, जायज मामलों का नियमों के अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के आदेश
जिला मोगा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर एसएसपी मोगा सरताज सिंह चाहल, आईपीएस ने विशेष पहल करते हुए पुलिस मुलाजिमों की दरखास्तें, समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने अपने विभाग से संबंधित विभिन्न मामलों और ड्यूटी के दौरान सामने आ रही समस्याओं को एसएसपी के समक्ष रखा।
एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने पुलिस कर्मचारियों द्वारा रखे गए प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए जायज मामलों का नियमों के अनुसार समयबद्ध ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और विभागीय मामलों में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया का पालन किया जाए।
इस मौके पर पुलिस कर्मचारियों ने अपने विभाग से संबंधित विभिन्न मांगों और व्यक्तिगत समस्याओं से भी एसएसपी को अवगत करवाया। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मामलों पर उचित स्तर पर कार्रवाई करना विभाग की जिम्मेदारी है।
एसएसपी सरताज सिंह चहल ने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। ऐसे में पुलिस कर्मचारियों की भलाई, सुविधाओं और उनकी समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करना भी विभाग की प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से वे अपनी जिम्मेदारियां और अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकेंगे।
मोगा पुलिस की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की भलाई तथा उनकी जायज समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।