निहाल सिंह वाला में ‘हैप्पी हरियाली तीज समारोह’ में महिलाओं ने गिद्धा, बोलियो व टप्पे पर मचाई धमाल। तीज पंजाबी संस्कृति की खूबसूरत विरासत: विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा।

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 25, 2026

निहाल सिंह वाला में ‘हैप्पी हरियाली तीज समारोह’ में महिलाओं ने गिद्धा, बोलियो व टप्पे पर मचाई धमाल।

तीज पंजाबी संस्कृति की खूबसूरत विरासत: विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा।

मोगा, 25 अगस्त ( दलीप कुमार) : तीज का त्योहार पंजाबी संस्कृति की खूबसूरत और समृद्ध विरासत का अहम हिस्सा है। हमारी बहनों और बेटियों ने आज भी इस त्योहार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाकर पुरानी परंपराओं को जीवंत रखा हुआ है। उक्त विचार आम आदमी पार्टी के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एवं मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने निहाल सिंह वाला में आयोजित ‘हैप्पी हरियाली तीज समारोह’ में विशेष रूप से शामिल होने के अवसर पर अपने संबोधन में प्परकट किए। इस दौरान महिलाओं के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहार हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सांझ की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की भलाई और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिलाएं आज समाज और प्रदेश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस समारोह में महिलाओं द्वारा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर निहाल सिंह वाला हलके के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर की पत्नी अमनदीप कौर सहित आम आदमी पार्टी की बड़ी संख्या में महिला नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Scroll to Top