नशे के खिलाफ कार्रवाई, गांव खुखराना के पास पुलिस ने की गिरफ्तारी। पुलिस ने 27 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को किया काबू।

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 23, 2026

थाना सदर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को 27 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। थाना सदर क

नशे के खिलाफ कार्रवाई, गांव खुखराना के पास पुलिस ने की गिरफ्तारी।

पुलिस ने 27 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को किया काबू।

मोगा, 23 अगस्त: थाना सदर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को 27 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। थाना सदर के सहायक थानेदार गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव खुखराना के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान लखविंदर सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी गांव सनेर को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

Scroll to Top