नगर परिषद उपाध्यक्ष शालिनी ने किया फूड कोर्ट का निरीक्षण मरम्मत कार्यों के लिए कुछ दिन बंद रहेगा फूड कोर्ट सफाई व्यवस्था के लिए दुकानदारों को दिए निर्देश

📍 स्थान / Location: Kullu 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 11, 2026 🌐 GPS: Kullu

नगर परिषद उपाध्यक्ष शालिनी ने किया फूड कोर्ट का निरीक्षण
मरम्मत कार्यों के लिए कुछ दिन बंद रहेगा फूड कोर्ट
सफाई व्यवस्था के लिए दुकानदारों को दिए निर्देश

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में स्थित फूड कोर्ट का नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज के द्वारा निरीक्षण किया गया और यहां पर सफाई व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर दुकानदारों को भी निर्देश दिए गए। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर आठ में स्थित फूड कोर्ट में सफाई व्यवस्था को लेकर कई अनियमिताएं भी पाई गई। तो वही निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां पर सफाई व्यवस्था को लेकर मरम्मत कार्य किया जाना भी जरूरी है। ऐसे में अब नगर परिषद कुल्लू के द्वारा जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है और आगामी दिनों में मरम्मत कार्यों के लिए कुछ दिनों के लिए फूड कोर्ट को भी बंद रखा जाएगा।

नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने बताया कि यहां पर सफाई व्यवस्था को लेकर भी शिकायत आ रही थी। ऐसे में नगर परिषद की टीम ने यहां का निरीक्षण किया और सभी दुकानदारों की रसोई को भी जांचा गया। ताकि पता चल सके कि वहां पर सफाई हो रही है कि नहीं। ऐसे में यहां पर कुछ आवश्यक कार्य भी पूरे किए जाने हैं और उसके लिए भी प्रशासन को जानकारी दी गई है। ताकि अनुमति मिलने के बाद यहां पर मरम्मत कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि पूरे वार्ड नंबर आठ में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है और आम जनता से भी आग्रह किया जा रहा है कि वह जगह-जगह पर कूड़ा ना फैलाएं। सफाई कर्मचारी जब भी खुद लेने के लिए आते हैं। तो वह उन्हें ही कूड़ा दे। ताकि पूरे कुल्लू शहर को साफ सुथरा रखा जा सके।

बाइट – शालिनी राय भारद्वाज

Scroll to Top