धुस्सी बांध पर बनने वाली सड़क के पहले चरण का काम अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 17, 2026 🌐 GPS: Jalandhar

राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अधिकारियों सहित बांध का किया दौरा

धुस्सी बांध पर बनने वाली सड़क के पहले चरण का काम अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश

राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अधिकारियों सहित बांध का किया दौरा

राज्य सभा सदस्य और प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज धुस्सी बांध का दौरा कर यहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धुस्सी बांध पर बनने वाली सड़क के पहले चरण का काम अक्तूबर महीने तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि इलाके के लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

उल्लेखनीय है कि पहले चरण के तहत 14 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है, जो धुस्सी बांध पर गिद्दरपिंडी से फिरोजपुर तक बनेगी।

संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि लोगों से जुड़े विकास कार्यों को समय पर पूरा करना सभी की साझी जिम्मेदारी है। इस इलाके में पुल के निर्माण का काम शुरू हो गया है। राज्य सभा सदस्य संत सीचेवाल ने अधिकारियों को पुल के साथ-साथ सड़कों के काम में भी तेजी लाने के लिए कहा।

संत सीचेवाल ने कहा कि धुस्सी बांध पर सड़क बनने से बांध की मजबूती बढ़ेगी और साथ ही यह सड़क इलाके के लिए बाईपास के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे लोगों की आवाजाही सुगम होगी और उनके समय व पैसे की भी बचत होगी। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और काम की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इसे तेजी से पूरा किया जाए।

इस मौके पर मनरेगा वर्कर्स का एक प्रतिनिधिमंडल संत सीचेवाल से मिला और अपनी मुश्किलें बताई। संत सीचेवाल ने उनकी बातों को ध्यान से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और वर्कर्स की जायज समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कहा।

Scroll to Top