दशहरा उत्सव में एचआरटीसी चलाएगा 50 अतिरिक्त बसें विधायक सुंदर ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी कहा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से नहीं होगा प्रदूषण
दशहरा उत्सव में एचआरटीसी चलाएगा 50 अतिरिक्त बसें
विधायक सुंदर ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
कहा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से नहीं होगा प्रदूषण
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुल्लू में एचआरटीसी के द्वारा 50 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें 35 बसे इलेक्ट्रिक होगी। ताकि शहर में प्रदूषण को भी नियंत्रण में लाया जा सके। ऐसे में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर के द्वारा दशहरा उत्सव के लिए चलाई जा रही इन अतिरिक्त बसों को हरी झंडी दिखाई।
विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों में यह बसे देर रात तक चलाई जाएगी। ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। रायसन से लेकर बजौरा तक इन बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह है कि वह दशहरा उत्सव के दौरान निजी वाहनों का कम से कम प्रयोग करें और बसों के माध्यम से मेला देखने के लिए ढालपुर मैदान आए। इसके अलावा प्रशासन के द्वारा पार्किंग के लिए जो जगह चिन्हित की गई है। वहीं पर ही अपने वाहनों को पार्क करें। ताकि शहर में ट्रैफिक जाम की परेशानी लोगों को न झेलनी पड़े।
बाइट – सुंदर ठाकुर