थाना 6 के अधीन आते बस स्टैंड चौकी की पुलिस द्वारा ट्रैवल एजेंट की शिकायत पर प्रवीण कजला उर्फ सम्राट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार बस स्टैंड के कादियां टॉवर में स्थित ए ड्रीम ओवरसीज के संचालक आजाद पुत्र गौरव गुप्ता से आरोपी सम्राट ने जबरन वसूली, प्राइवेट प्रॉपर्टी में दाखिल होना और धमकियां देने के आरोप लगाए है।
Travel Agent से रंगदारी वसूलने के मामले में सम्राट पर FIR दर्ज
जालंधर: Travel Agent से रंगदारी वसूलने के मामले में सम्राट पर FIR दर्ज
जालंधर: थाना 6 के अधीन आते बस स्टैंड चौकी की पुलिस द्वारा ट्रैवल एजेंट की शिकायत पर प्रवीण कजला उर्फ सम्राट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार बस स्टैंड के कादियां टॉवर में स्थित ए ड्रीम ओवरसीज के संचालक आजाद पुत्र गौरव गुप्ता से आरोपी सम्राट ने जबरन वसूली, प्राइवेट प्रॉपर्टी में दाखिल होना और धमकियां देने के आरोप लगाए है।
इस मामले में जानकारी देते हुए बस स्टैंड चौकी के प्रभारी युवराज सिंह ने बताया कि आजाद द्वारा दी गई शिकायत की जांच कर खुद को एंट्री करप्शन ह्यूमन राइट्स के चेयरमैन बताने वाले प्रवीण कजला उर्फ सम्राट निवासी मॉडल टाउन के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (2), 332 (सी) और 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
ए ड्रीम ओवरसीज कंपनी से पैसों की सम्राट द्वारा मांग की गई थी। वहीं एजेंट के समर्थक गगन पाहवा ने आरोप लगाए हैकि प्रवीण सम्राट ट्रैवल एजेंटों की वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। समर्थक ने कहाकि कुछ दिन पहले सम्राट अपने साथियों को लेकर ए ड्रीम ओवरसीज के दफ्तर पहुंचा और जबरन आजाद से पैसों की मांग करने लगा।
सम्राट ने पहले 1 लाख रुपए की मांग की थी और पैसे ना देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। जिसके बाद वह आजाद से 10 हजार रुपए लेकर दफ्तर से चला गया। इस दौरान शेष रकम की वसूली करने के लिए सम्राट द्वारा आजाद दफ्तर की वीडियो सोशल मीडिया पर झूठी वीडियो बनाकर अपलोड कर दी गई। जिससे तंग आकर पीड़ित ने 10 हजार की दूसरी किश्त सम्राट को दे दी।
अंत में पीड़ित ने रोजाना के इस धक्केशाही से तंग आकर पुलिस को सम्राट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। दफ्तर में जबरन घुसने और धमकाने की सीसीटीवी आजाद द्वारा पुलिस को सौंपी दी। पीड़ित ट्रैवल एजेंट ने सम्राट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।