ट्रैक्टर व मशीनरी पर 23,80,000 रुपए का लोन लेने  के बाद कोई मशीनरी न देने वाले दो लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

📍 स्थान / Location: धर्मकोट 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 30, 2026

मोगा के थाना धर्मकोट की पुलिस द्वारा गांव बहादुर वाला में ट्रैक्टर व मशीनरी पर 23,80,000 रुपए का लोन लेने  के बाद कोई मश

इस खबर की फोटो नहीं है कृपया AI से जनरेट करें
ट्रैक्टर व मशीनरी पर 23,80,000 रुपए का लोन लेने  के बाद कोई मशीनरी न देने वाले दो लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मोगा, 30 अगस्त : मोगा के थाना धर्मकोट की पुलिस द्वारा गांव बहादुर वाला में ट्रैक्टर व मशीनरी पर 23,80,000 रुपए का लोन लेने  के बाद कोई मशीनरी न देने वाले दो लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरनाम सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी बहादुर वाला तहसील धर्मकोट जिला मोगा ने जिला पुलिस प्रमुख को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसने सुखमनप्रीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह, स्वर्ण सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी जिला तरनतारन से एक स्वराज ट्रैक्टर व खेतीबाड़ी की मशीनरी खरीद करने के लिए बैंक से लोन लेकर 18 फरवरी 2025 को 7,56,00 रुपए दिए थे। लेकिन आरोपी सुखमनप्रीत सिंह व स्वर्ण सिंह ने उससे 23,80,000 रुपए लेने के बाद कोई भी मशीनरी नहीं दी गई। जिस पर उन्होंने अपने साथ ठगी होते देख इसकी शिकायत जिला पुलिस प्रमुख मोगा को मामले की शिकायत पत्र सौंपा। एस.एस.पी. द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए  इस मामले की जांच डी.एस.पी. धर्मकोट को सौंप दी। डी.एस.पी. धर्मकोट द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच करने के बाद मामले जांच रिपोर्ट जिला पुलिस प्रमुख को सौंप दी। एस.एस.पी. के दिशा-निर्देशों पर सुखमनप्रीत सिंह व सरवन सिंह के खिलाफ  थाना धर्मकोट में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है जिन्हें जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।

Scroll to Top