जुब्बल में बड़ेच से चिशलाड़ तथा चतनोल से बागी सड़क संपर्क मार्ग की हुई सफल पासिंग, क्षेत्रवासियों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जताया आभार

📍 स्थान / Location: शिमला 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 31, 2026 🌐 GPS: शिमला

जुब्बल में बड़ेच से चिशलाड़ तथा चतनोल से बागी सड़क संपर्क मार्ग की हुई सफल पासिंग।

जुब्बल में बड़ेच से चिशलाड़ तथा चतनोल से बागी सड़क संपर्क मार्ग की हुई सफल पासिंग, क्षेत्रवासियों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जताया आभार

शिमला । जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झगटान की बड़ेच से चिशलाड़ तथा चतनोल से बागी सड़क संपर्क मार्ग की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई। इन दोनों महत्वपूर्ण सड़क संपर्क मार्गों की पासिंग से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

क्षेत्रवासियों ने इन महत्वपूर्ण सड़क मार्गों की सफल पासिंग के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि मंत्री जी के निरंतर प्रयासों एवं क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप जुब्बल–नावर–कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को लगातार मजबूती मिल रही है।

इन सड़क संपर्क मार्गों के सफलतापूर्वक पास होने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों एवं आम जनता को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।

ग्रामीणों ने कहा कि दूरदराज़ क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही प्राथमिकता रही है। इन दोनों सड़क संपर्क मार्गों की पासिंग से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

क्षेत्रवासियों एवं लाभार्थियों ने दोनों महत्वपूर्ण सड़क संपर्क मार्गों की सफल पासिंग के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का पुनः आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार सरस्वती नगर दिनेश शर्मा, ग्राम पंचायत झगटान की प्रधान प्रियंका कलेटा, उप प्रधान रविन्द्र सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष पंचायत समिति संदीप सेहटा, पूर्व उप प्रधान झगटान सरलेश झेगटा,युवा कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष दीपक काल्टा, सुरेन्द्र दथान, देवी राम भागटा, सूरत सिंह भागटा, मेंदर सिंह भागटा, भवानी सिंह भागटा, राजिंदर कोटवी, विजय कोटवी, अजय कोटवी, चमन कोटवी, बालमुकंद कोटवी, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ तरसेम भावटा, जूनियर इंजीनियर डिंपल ठाकुर व हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी सहित स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Scroll to Top