जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर “फोर्ट्रेस चेक” के तहत विशेष टिकट जांच अभियान
फिरोजपुर मंडल द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2026 को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर “फोर्ट्रेस चेक” के तहत विशेष टिकट जांच अभियान।”
फिरोजपुर मंडल द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2026 को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “फोर्ट्रेस चेक” के अंतर्गत विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। फोर्ट्रेस चेक अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री राज कुमार ने किया। जिसमें टिकट जांच स्टाफ तथा रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने व्यापक जांच की। अभियान के दौरान कुल 494 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे लगभग ₹4.17 लाख का राजस्व अर्जित किया गया। टिकट जांच के साथ-साथ सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और खानपान व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
रेलवे द्वारा चलाया जाने वाला “फोर्ट्रेस चेक” एक विशेष सघन जांच अभियान होता है, जिसके तहत किसी स्टेशन, ट्रेन अथवा रेलखंड में बिना पूर्व सूचना व्यापक टिकट जांच की जाती है। इस दौरान यात्रियों के टिकट, पहचान पत्र तथा रेलवे नियमों के अनुपालन की गहन जांच की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बसंत कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।