जालंधर: ओवर स्पीड कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत, दोस्त घायल

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 23, 2026 🌐 GPS: Jalandhar

ओवर स्पीड कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत, दोस्त घायल

जालंधर: शाहकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलसीयां के निकट तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण एक युक्क की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक कार के अंदर फंस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लवप्रीत सिंह (26) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव ऐदलपुर (शाहकोट) और उसका दोस्त राजनप्रीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव रामे (शाहकोट) सफेद रंग की कार पर शाहकोट से नकोदर जा रहे थे। मलसीयां से आगे वह कार से नियंत्रण खो बैठा जिससे कार पेड़ से जा टकराई। मलसीयां पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जगतार सिंह और सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी कुलविंदर सिंह व बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस कर्मचारियों ने राहगीरों और ट्रैक्टर की मदद से कार के क्षतिग्रस्त हिस्सों को खींचकर दोनों युवकों को बाहर निकाला और नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें नकोदर रेफर कर दिया गया। नकोदर में डॉक्टरों ने लवप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजनप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए जालंधर रेफर कर दिया गया। मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Scroll to Top