ज़िला प्रशासन नशों पर निर्भर लोगों के पुनर्वास के लिए कर रहा गंभीर प्रयास – अमरजीत बैंस

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 1, 2026 🌐 GPS: Jalandhar

नशे की गतिविधि के बारे में जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी – डी.सी.पी. आदित्य वारियर

ज़िला प्रशासन नशों पर निर्भर लोगों के पुनर्वास के लिए कर रहा गंभीर प्रयास – अमरजीत बैंस

नशे की गतिविधि के बारे में जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी – डी.सी.पी. आदित्य वारियर

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं – राजविंदर कौर थियाड़ा

गांव दीवाली में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत हुआ विशेष जागरूकता प्रोग्राम

जालंधर, 01 अक्तूबर :
पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान की कड़ी में आज विधानसभा क्षेत्र जालंधर छावनी के गांव दीवाली में ‘नशा छोड़ो – पंजाब बचाओ और जिंदगी अपनाओ’ विषय पर विशेष जागरूकता प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस जागरूकता प्रोग्राम के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरजीत बैंस, डी.सी.पी. आदित्य वारियर तथा हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, इंचार्ज दोआबा युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम अतिन अग्निहोत्री, ज़िला प्रधान शंकी भगत विशेष तौर पर पहुंचे।

लोगों के जनसमूह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरजीत बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार ज़िला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियानों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ज़िला प्रशासन द्वारा नशों पर निर्भर लोगों के पुनर्वास के लिए भी लगातार गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी मुहिम लोगों के सक्रिय सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकती। उन्होंने लोगों से अपील की कि ज़िला प्रशासन द्वारा नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई मुहिम को जन-आंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर डी.सी.पी. आदित्य वारियर ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा नशों की रोकथाम के लिए पूरी चौकसी बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के सार्थक परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने बच्चों को अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लोगों के साथ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग द्वारा नशों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते हुए कई नशा तस्करों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करके उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि यदि नशों से संबंधित कोई भी गतिविधि उनके ध्यान में आती है तो उसकी निडर होकर तुरंत पुलिस प्रशासन को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि नशों के बारे में जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

इस अवसर पर हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ने लोगों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश से नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार नशे के खात्मे के लिए दृढ़ प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशे जहां हमारी सेहत के लिए हानिकारक हैं, वहीं हमारे आर्थिक और सामाजिक पतन का कारण भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं की अथाह ऊर्जा-शक्ति को रचनात्मक दिशा देने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अत्याधुनिक खेल स्टेडियमों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं को आह्वान किया कि वह नशे की लानत से बचने के लिए अधिक से अधिक खेलों से जुड़ें और देश व प्रदेश के आर्थिक तथा सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर एस.पी. माधवी शर्मा, तहसीलदार अंकुश, सरपंच संदीप कुमार वासुदेवा के अलावा बड़ी संख्या में गांव वासी मौजूद थे।

Scroll to Top