जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना एक सराहनीय सामाजिक कार्य है–रजनीश धीमान*
शिमलापुरी में यूथ क्लब ने लगाया नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप, करीब 400 मरीजों की हुई जांच*
लुधियाना, 29 अगस्त हलका साउथ के शिमलापुरी स्थित ढांड पैलेस, ढाबा रोड पर यूथ क्लब की ओर से नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव रजनीश धीमान एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. निर्मल नय्यर विशेष रूप से शामिल हुए और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया।
कैंप के दौरान अपोलो अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं मेडिकल टीम द्वारा करीब 400 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य निरीक्षण किया गया। मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करने के साथ-साथ उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव रजनीश धीमान ने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत समाज की नींव होता है। जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना एक सराहनीय सामाजिक कार्य है। ऐसे मेडिकल कैंपों के माध्यम से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच और उपचार संबंधी सलाह मिलती है। उन्होंने यूथ क्लब द्वारा किए जा रहे इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अन्य संगठनों को भी जनसेवा के ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।
इस मौके पर गुरविंदर सिंह विक्की, हेमंत ढांड, सौरव धीमान, जय शर्मा, नितिन, सौरव ढांड,धीगनूर साजन सहित यूथ क्लब के अन्य सदस्यों ने मेडिकल कैंप की व्यवस्था में अपनी सेवाएं दीं और मरीजों की सहायता की।