जरनैल सिंह को एससी विंग मालवा जोन-1 का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
शिरोमणि अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गांव दुन्नेके नि
जरनैल सिंह को एससी विंग मालवा जोन-1 का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर जर्नैल सिंह ने सुखबीर सिंह बादल समेत पार्टी नेताओं का जताया आभार।
मोगा, 27 अगस्त। शिरोमणि अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गांव दुन्नेके निवासी एवं पूर्व पार्षद चरणजीत सिंह के छोटे भाई जर्नैल सिंह को एससी विंग मालवा जोन-1 का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद क्षेत्र के अकाली दल नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर जर्नैल सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और गतिविधियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे।जरनैल सिंह ने विशेष रूप से मोगा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी संजीत सिंह सन्नी गिल, जिला अध्यक्ष निहाल सिंह तलवंडी भंगेरियां और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवंत सिंह माहला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं की ओर से मिले सहयोग और प्रोत्साहन के लिए वह दिल से आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी तनदेही से निभाते हुए एससी विंग को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। एससी समुदाय के लोगों के साथ लगातार संपर्क कायम कर उनकी समस्याओं और मुद्दों को पार्टी के मंच पर उठाया जाएगा। साथ ही एससी विंग की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।जरनैल सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की मजबूती के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी की ओर से दी गई नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर जरनैल सिंह को बधाई देने वालों में एससी विंग के हलका अध्यक्ष बलजीत सिंह, जगजीत सिंह घारू, ज्योति दुन्नेके, दीपा दुन्नेके, डा. लक्ष्मण सिंह और गुरवीर सिंह लवली दुन्नेके सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि जरनैल सिंह अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए शिरोमणि अकाली दल के एससी विंग को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।