घर में घुसे चोर, 7-8 ग्राम सोना और 30 हजार रुपये की नकदी ले उड़े।
इस खबर की फोटो नहीं है कृपया AI से जनरेट करें
घर में घुसे चोर, 7-8 ग्राम सोना और 30 हजार रुपये की नकदी ले उड़े।
परिवार बेटे की दवाई लेने गया था बाहर, पीछे से अज्ञात चोरों ने घर को बनाया निशाना; पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच।
मोगा, 20 अगस्त (दलीप कुमार) मोगा जिले के थाना फतेहगढ़ पंजतूर के अंतर्गत धर्मकोट रोड स्थित एक घर में अज्ञात चोरों द्वारा सेंध लगाकर सोने के आभूषण और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई, जब घर के मालिक अपनी पत्नी के साथ बेटे की दवाई लेने के लिए बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें चोरी की घटना का पता चला।
पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह उर्फ लाटी पुत्र रशपाल सिंह निवासी धर्मकोट रोड, फतेहगढ़ पंजतूर ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बेटे की दवाई लेने के लिए घर से बाहर गए थे। कुछ समय बाद जब दोनों वापस घर पहुंचे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति पीछे से घर में दाखिल हुए और करीब 7-8 ग्राम सोने के आभूषण तथा 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना का पता चलते ही परिवार ने इसकी सूचना थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सहायक थानेदार जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों तथा उपलब्ध सुरागों की भी जांच कर रही है। फिलहाल चोरी की इस वारदात से इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।