गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म की भी जांच की मांग

📍 स्थान / Location: जालंधर प्रेस क्लब 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 26, 2026 🌐 GPS: जालंधर

वर्दी में सोशल मीडिया रील्स बनाने का आरोप, जांच की मांग

कमिश्नरेट जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 के पूर्व एसएचओ इंस्पेक्टर राणा यादविंदर के खिलाफ सेवा आचरण नियमों और मोटर वाहन अधिनियम के कथित उल्लंघन को लेकर विभागीय जांच की मांग की गई है। जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंगद दत्ता ने इस संबंध में पंजाब सरकार और पुलिस के उच्चाधिकारियों को औपचारिक शिकायत भेजी है। शिकायत की प्रतियां मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, डीजीपी पंजाब और पुलिस कमिश्नर जालंधर को भेजी गई हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इंस्पेक्टर राणा यादविंदर ने पुलिस की आधिकारिक वर्दी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गानों और मनोरंजन से जुड़ी वीडियो व रील्स अपलोड कीं। दत्ता ने इसे पुलिसकर्मियों के लिए जारी डीजीपी के निर्देशों का कथित उल्लंघन बताते हुए वायरल वीडियो की औपचारिक जांच कराने की मांग की है।शिकायत में वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ी नंबर PB-08-FQ-5070 के शीशों पर लगी कथित अवैध काली फिल्म की भी जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने वीडियो रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक समेत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अधिकारियों को सौंपे हैं।
अंगद दत्ता ने कहा कि पुलिस अधिकारियों, खासकर एसएचओ जैसे जिम्मेदार पदों पर तैनात कर्मियों से उच्च स्तर का अनुशासन और कानून के पालन की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने मांग की कि आरोप सही पाए जाने पर अधिकारी की वर्तमान तैनाती या पद की परवाह किए बिना नियमों के तहत उचित प्रशासनिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

Scroll to Top