खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल का मोगा में शानदार स्वागत ढुड्डीके में विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर तथा मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा एवं डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने किया मशाल का स्वागत

📍 स्थान / Location: मोगा 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 4, 2026

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करने, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा पंजाब के खिलाड़ियों को अपनी प

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल का मोगा में शानदार स्वागत

ढुड्डीके में विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर तथा मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा एवं डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने किया मशाल का स्वागत

मोगा, 04 सितंबर पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करने, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा पंजाब के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल का आज मोगा जिले में पूरे जोश, उत्साह और मान-सम्मान के साथ स्वागत किया गया।

ढुड्डीके में विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर तथा मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर मोगा श्री सागर सेतिया ने मशाल मार्च की अगुवाई की।

ढुड्डीके में मशाल की अगुवाई करते हुए निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि पंजाब की धरती ने हमेशा देश और दुनिया को शानदार खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवा प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

इसके उपरांत मशाल मोगा शहर में दाखिल हुई और जोगिंदर सिंह चौक से होते हुए भूपिंदरा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोगा पहुंची। यहां आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मोगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर मोगा श्री सागर सेतिया ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए मशाल का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक गगन कोकरी भी मौजूद थे।

विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों से राज्य के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक विशाल मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने गांवों से लेकर शहरों तक खेलों के प्रति नया उत्साह पैदा किया है और बड़ी संख्या में युवा इन खेलों से जुड़ रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर श्री सागर सेतिया ने कहा कि जिले में 9 से 18 सितंबर तक ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और इन्हें सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। खिलाड़ी sports.punjab.gov.in के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं और ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। मशाल 5 सितंबर को गोदेवाला इंडोर स्टेडियम, मोगा से गांव थराज के लिए रवाना होगी, जहां से इसे आगे जिला बठिंडा के लिए रवाना किया जाएगा।

Scroll to Top