खारसी में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
खारसी में आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
खारसी में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज की ग्राम पंचायत खारसी के थाची में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शिरकत की। यह आयोजन संत शिरोमणि गुरु रविदास की पावन स्मृति और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का सच्चा मार्ग दिखाया है। उनके विचार आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे। उन्होंने जोर दिया कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं हमें जाति-पांति और पंथ से ऊपर उठकर एक एकजुट, समरस और सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने लोगों से गुरु रविदास जी के दर्शाए मार्ग पर चलने और समाज में शांति, सद्भाव व समानता का माहौल बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।