क्षेत्रीय अस्पताल में खराब चल रही एक्सरे मशीन मरीजों को निजी अस्पताल में करवाने पड़ रहे एक्सरे जनवादी महिला समिति ने अस्पताल प्रशासन से रखी मांग
क्षेत्रीय अस्पताल में खराब चल रही एक्सरे मशीन
मरीजों को निजी अस्पताल में करवाने पड़ रहे एक्सरे
जनवादी महिला समिति ने अस्पताल प्रशासन से रखी मांग
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में बीते महीने से एक्सरे मशीन खराब चल रही है। ऐसे में मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी अस्पतालों का रोग करना पड़ रहा है। जिससे उन्हें आर्थिक रूप से भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के द्वारा ढालपुर अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात की गई और मांग रखी गई कि जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन को ठीक किया जाए।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कुल्लू की सचिव चंद्रकांता ने बताया कि अगस्त महीने से मशीन बंद होने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों में जाना पड़ रहा है।
इस वजह से मरीजों को एक तरफ परेशानी उठानी पड़ रही है।।वहीं दूसरी तरफ उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खासकर दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है। लोग सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन एक्स-रे जैसी जरूरी जांच के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ रहा है। चंद्रकांता का कहना हैं कि ढालपुर अस्पताल में जिला कुल्लू के अलावा जिला मंडी, जिला लाहौल स्पीति और चंबा जिला के पांगी से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं।।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का कहना है कि यह आम जनता से जुड़ा हुआ मामला है। ऐसे में जरूरी जांच की सुविधा लंबे समय तक बंद रहना मरीजों के लिए बड़ी परेशानी है। चंद्रकांता ने कहा कि आम आदमी पहले ही इलाज के खर्च को लेकर परेशान रहता है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में जरूरी सुविधा न मिलने के कारण निजी अस्पतालों में जांच करवाना उसके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन जाता है। अब अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी कुल्लू अस्पताल प्रबंधन से मांग करती है कि इसी जरूरी सुविधा को लंबे समय तक बंद नहीं रहना चाहिए और आम जनता की परेशानी को समझते हुए इस समस्या का जल्द समाधान होना जरूरी है।
बाइट – चंद्रकांता