कुल्लू-मनाली में नेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन की विशेष बैठक
कुल्लू-मनाली में नेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन की विशेष बैठक
आज नेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन, चंडीगढ़ एवं पंजाब की जिला कुल्लू-मनाली टीम के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से यशराज कोलधार, नेशनल चीफ एवं ओंकार सिंह, नेशनल चेयरमैन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मानवाधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कुल्लू-मनाली टीम की समस्याओं एवं कठिनाइयों को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कुल्लू-मनाली टीम की ओर से विशाल शर्मा, नेशनल डिप्टी चेयरमैन, विप्लव शर्मा, चेयरमैन कुल्लू तथा टीकम राम, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विशाल शर्मा जी द्वारा की गई।
बैठक में कुल्लू-मनाली की ह्यूमन राइट्स टीम को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी अबोहर-फाजिल्का बैठक में उपस्थित होने के लिए टीम को आमंत्रित किया गया।
बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली गई और संगठन के कार्यों को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर शुभम जैन, चेयरमैन दोआबा, दलवीर सिंह, डिप्टी चेयरमैन लुधियाना तथा रोहित कुमार एस्ट चेयरमैन लुधियाना भी मौजूद रहे।
नेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन, चंडीगढ़ एवं पंजाब की ओर से कुल्लू-मनाली टीम को मानवाधिकारों एवं जनहित के कार्यों के लिए और अधिक मजबूती के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।