कुल्लू दशहरा में 1265 पुलिस जवानों पर होगा सुरक्षा का जिम्मा 1125 पुलिस और 140 होमगार्ड के जवान संभालेंगे सुरक्षा मेले पर रहेगी 155 सीसीटीवी कैमरों की नज़र 5 ड्रोन कैमरा के माध्यम से संदिग्धों पर नज़र रखेगी कुल्लू पुलिस

📍 स्थान / Location: Kullu 🗂️ विषय / Category: हिमाचल / Himachal 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 20, 2026 🌐 GPS: Kullu

कुल्लू दशहरा में 1265 पुलिस जवानों पर होगा सुरक्षा का जिम्मा
1125 पुलिस और 140 होमगार्ड के जवान संभालेंगे सुरक्षा
मेले पर रहेगी 155 सीसीटीवी कैमरों की नज़र
5 ड्रोन कैमरा के माध्यम से संदिग्धों पर नज़र रखेगी कुल्लू पुलिस

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए कुल्लू पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। दशहरा उत्सव के लिए 1125 पुलिस और 140 होमगार्ड जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे.
कुल्लू के एसपी अभिषेक सेकर ने बताया कि 1265 जवानों के हाथ में कुल्लू दशहरा की सुरक्षा रहने वाली है। एसपी कुल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू दशहरा के लिए शहर को 6 सेक्टर में बांटा गया है। जहां 6 डीएसपी रैंक के अधिकारी कुल्लू शहर की सुरक्षा को संभालेंगे । उन्होंने बताया कि 155 सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से पूरे मेले पर नजर रखी जाएगी। वहीं पांच ड्रोन कैमरा के माध्यम से दशहरा उत्सव के दौरान रथ यात्रा, ट्रैफिक मैनेजमेंट की स्थिति जांचने के लिए पांच ड्रोन कैमरा भी लगाए जाएंगे। एसपी ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान तो किया जाएंगे . वहीं नो पार्किंग जोन में लगी गाड़ियों को हटाने के लिए 6 क्रेन भी तैनात की गई है। एसपी कुल्लू ने कहा कि कुल्लू पुलिस दशहरा उत्सव के लिए पूरी तरीके से तैयार है। रथ यात्रा और अन्य गतिविधियों के आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा ले लिया गया है। दशहरा उत्सव में किसी प्रकार की दुर्घटना या अनहोनी न हो इसको लेकर कुल्लू पुलिस तैयार है। अभिषेक सेकर ने बताया कि दशहरा उत्सव के सातों दिन किस तरीके से सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखनी है। उसको लेकर भी प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि रथ यात्रा भगवान नरसिंह की जलेब, कला केंद्र मे रात्रि प्रोग्राम के दौरान पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने कुल्लू की जनता से भी अपील की है कि दशहरा उत्सव के दौरान किसी प्रकार की अफवाह में आने से बचे और दशहरा उत्सव को बेहतरीन तरीके से मनाए।

बाइट – अभिषेक सेकर, एसपी कुल्लू

Scroll to Top