कपूरथला चौक में भिड़े कार-ऑटो सवार, पुलिस के सामने ऑटो चालक से मारपीट का आरोप

📍 स्थान / Location: जालंधर कपूरथला चौक 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 10, 2026 🌐 GPS: जालंधर

कार-ऑटो की टक्कर के बाद भिड़े चालक, पुलिस के सामने जमकर चले लात-घूंसे

कपूरथला चौक में कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़क पर दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद बताए जा रहे हैं, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने समय रहते बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित नहीं किया। पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कार और ऑटो चालकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी के आढ़ती डिंपी सचदेवा और उसके बेटे द्वारा ऑटो चालक के साथ मारपीट की गई। वायरल घटनाक्रम में ऑटो चालक हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता नजर आया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उसके साथ मारपीट जारी रही।
घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे तो उन्हें तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग करना चाहिए था। इसके बावजूद काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
फिलहाल मारपीट के वास्तविक कारणों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दिए जाने की भी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर सकती है।

Scroll to Top