एशियन गेम्स के लिए नीरज चोपड़ा की जगह यशवीर सिंह को मौका, 78 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान

📍 स्थान / Location: Ludhiana 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 3, 2026

जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियन एथलेटिक्स गेम्स-2026 के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम का ऐलान कर दिया गया है। लुधियाना में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 78 खिलाड़ियों के नामों की लिस्ट जारी की गई।

फेडरेशन के प्रेसिडेंट बहादुर सिंह सग्गू ने बताया कि टीम में 35 पुरुष और 43 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। जेवलिन थ्रो में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में यशवीर सिंह को भारतीय टीम में मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा के अनफिट होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

बहादुर सिंह सग्गू ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में यशवीर सिंह का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है और फेडरेशन को उनसे एशियन गेम्स में भी अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय एथलेटिक्स टीम एशियन गेम्स के साथ-साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भी शानदार परफॉर्मेंस करेगी।

Scroll to Top