अशोक थापर ने भूख हड़ताल पर जाने की दी धमकी

📍 स्थान / Location: लुधियाना 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 August 20, 2026 🌐 GPS: लुधियाना

शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट की भूख हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रही। यह भूख हड़ताल शहीद सुखदेव थापर की गरिमा को बनाए रखने और सरकारी स्तर पर उनके जन्मस्थान की उपेक्षा के खिलाफ प्रशासन को जगाने के लिए की जा रही है। भूख हड़ताल में भाग लेने वालों में अशोक थापर, त्रिभुवन थापर, शिवेंद्र एबॉट, परगट सिंह, जयंत पुरी, अशोक वर्मा, पाली सहजिपाल और प्रमोद थापर शामिल थे।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शहीद सुखदेव थापर के वंशज अशोक थापर ने कहा कि सरकार के जिद्दी रवैये और स्थानीय राजनेताओं की बुरी सोच के कारण जन्मस्थान को चौरा बाजार से जोड़ने वाली सड़क का काम वर्षों से लंबित है। अशोक थापर ने लुधियाना रेलवे स्टेशन का नाम शहीद सुखदेव थापर के नाम पर रखने में देरी पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने चेताया कि अगर पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ने कुंभकर्ण की नींद नहीं छोड़ी तो ट्रस्ट आमरण अनशन जैसे कठोर कदम उठाने से नहीं हिचकेगा। भूख हड़ताल के समर्थन में आए जागृति सेना के प्रमुख प्रवीण डांग और भूपिंदर पाल बागा ने पिछले आठ दिनों से जारी भूख हड़ताल के प्रति सरकारी तंत्र की चुप्पी की निंदा की। उन्होंने ट्रस्ट के संघर्ष का समर्थन किया।

Scroll to Top