अमित शाह की रैली को लेकर भाजपा की विशेष बैठक, जनभागीदारी बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान पर जोर

📍 स्थान / Location: जालंधर बीजेपी ऑफिस 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 September 18, 2026 🌐 GPS: जालंधर

30 सितंबर को नशे के खिलाफ भाजपा की विशाल रैली, सेल एवं मोर्चा प्रधानों ने कसी कमर

बैठक के दौरान रैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सेल एवं मोर्चा प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और समाज के विभिन्न वर्गों को रैली से जोड़ने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में नेताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश हर मोहल्ले, परिवार और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा के विभिन्न सेल एवं मोर्चे अपने सामाजिक और संगठनात्मक संपर्कों के माध्यम से युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे।
भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पार्टी के सेल और मोर्चे संगठन की जमीनी ताकत हैं। नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विष्णु जोशी, अश्वनी दीवान, भगत जी शालु, पंकज जुल्का, मंगा पहलवान, सूर्या मिश्रा, अजमेर बादल, प्रमोद कश्यप, सोनू हंस, वरुण तनेजा, बावा जी, रवि विनायक और संजय भगत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Scroll to Top