अब एमआरएफ साइट पर नहीं फेंका जाएगा कुल्लू शहर का कचरा नगर परिषद ने साइट से साफ किया 500 टन कचरा अब सीधे ट्रक के माध्यम से भेजा जाएगा कचरा एमआरएफ साइट पर कचरा फेंकने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
अब एमआरएफ साइट पर नहीं फेंका जाएगा कुल्लू शहर का कचरा
नगर परिषद ने साइट से साफ किया 500 टन कचरा
अब सीधे ट्रक के माध्यम से भेजा जाएगा कचरा
एमआरएफ साइट पर कचरा फेंकने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
कुल्लू नगर परिषद के सभी वार्डों के लोगों के लिए अब राहत भरी खबर है। यहां पर वार्ड नंबर 3 में बनाई गई एमआरएफ साइट में अब कचरा नहीं फेंका जाएगा और रोजाना ट्रकों के माध्यम से यह कचरा भेजा जाएगा। इससे एमआरएफ साइट भी सुंदर होगी और लोगों को आ रही परेशानी से भी अब निजात मिलेगी। नगर परिषद कुल्लू के द्वारा एमआरएफ साइट से करीब 500 टन कचरा भेज दिया गया है और अब साइट को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। ऐसे में अब इस साइट में कचरा फेंकने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी और यहां पर कैमरे भी लगाए जाएंगे। ताकि पता चल सके की कोई रात के अंधेरे में यहां पर कचरा फेंक कर तो नहीं जा रहा है। नगर परिषद कुल्लू के द्वारा हमारे साइट से 500 टन कचरा ट्रकों के माध्यम से भेज दिया गया और इस पर करीब 18 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। ऐसे में नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 के लोगों को भी हमारे साइड से आ रही बदबू और गंदगी से निजात मिलेगी।
नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने बताया कि यहां पर लोगों को एमआरएफ साइट से काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में नगर परिषद की टीम के द्वारा अब पूरी साइट को खाली कर दिया गया है। अब यहां पर रोजाना दो ट्रक खड़े किए जाएंगे और शहर से निकलने वाले कूड़े को सीधे ट्रकों में भरा जाएगा और उसे यहां से भेज दिया जाएगा। इसके अलावा एमआरएफ साइट के आसपास बड़ी-बड़ी लाइट और कैमरे की भी व्यवस्था की जाएगी। क्योंकि कई बार रात के अंधेरे में बाहरी पंचायत से भी लोग अपना कचरा इस साइट में फेंक रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति अब दोबारा एमआरएफ साइट पर कचरा फेंकते हुए पाया गया तो उसे पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
बाइट आशा ठाकुर, अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू
वहीं स्थानीय निवासी कमलेश शर्मा ने बताया कि एमआरएफ साइट को खाली कर दिया गया है। इससे वार्ड नंबर 3 के साथ लगते इलाके में भी लोगों को गंदगी और बदबू का सामना नहीं करना होगा। नगर परिषद कुल्लू को स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अब दोबारा एमआरएफ साइट में कचरा एकत्र नहीं किया जाना चाहिए। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
बाइट – कमलेश शर्मा
वहीं अखाड़ा बाजार के रहने वाले इन्द्र पाल ने बताया कि वह रोज वॉक करने के लिए आते है. लेकिन एमआरएफ साइट के पास कचरा रहने से यहां बदबू रहती थी. जिसकी वजह से वह इस तरफ नहीं आते थे. लेकिन अब इस साइट से कचरा हटने के बाद लोगों को यहां से चलने फिरने में भी आसानी होगी और शहर के लोगों को कचरे की बदबू से भी निजात मिलेगी.
बाइट – इंद्र पाल