मां-धीयां सत्कार योजना की तीसरी किस्त 1 नवंबर को होगी जारी

🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 30, 2026

मां-धीयां सत्कार योजना की तीसरी किस्त 1 नवंबर को होगी जारी

कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, अमृतसर

मां-धीयां सत्कार योजना की तीसरी किस्त 1 नवंबर को होगी जारी

मां-धीयां सत्कार योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सखियों का योगदान बेहद अहम : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

कैबिनेट मंत्री द्वारा गांव बालिया मंझपुर में सखियों के लिए विशेष धन्यवाद समारोह आयोजित

अमृतसर, 30 अक्टूबर:

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा आज विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के गांव बालिया मंझपुर में मां-धीयां सत्कार योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम योगदान देने वाली सखियों के सम्मान में विशेष धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सखियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मां-धीयां सत्कार योजना के तहत तीसरी किस्त 1 नवंबर को जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मां-धीयां सत्कार योजना आम आदमी पार्टी सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत प्रदेश की माताओं और बेटियों को आर्थिक सहायता के रूप में मासिक सम्मान राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग की लाभार्थी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पंजाब सरकार ने माताओं और बेटियों को सम्मान देने का प्रयास किया है। इस योजना का लाभ घर-घर और जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सखियों ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए वे बधाई और धन्यवाद की पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों से किए वादों और दी गई गारंटियों को पूरा करने के लिए लगातार काम किया है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

Scroll to Top