तलवार से हाथ काटकर किराना दुकान पर फेंका

📍 स्थान / Location: लुधियाना 🗂️ विषय / Category: पंजाब / Punjab 📹 Full Video / पूरा वीडियो 📅 October 24, 2026 🌐 GPS: लुधियाना

लुधियाना में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर युवक की हत्या

लुधियाना: शनिवार सुबह बदमाशों ने रेडू साहिब गुरुद्वारे के पास एक घर में घुसकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को बेरहमी से पीटने के बाद उस पर तलवार से कई वार किए और उसका एक हाथ काटकर शरीर से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित कटे हुए हाथ को एक लिफाफे में डालकर इलाके की किराना दुकान पर पहुंचे और दुकानदार को सौंप दिया।

उन्होंने दुकानदार से कहा कि वह इसे युवक के घर पहुंचा दे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि रेडू साहिब गुरुद्वारे के पास एक मकान में मारपीट हुई है।

सूचना मिलते ही थाना डाबा के एसएचओ जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावरों ने युवक के साथ मकान मालिक से भी मारपीट की थी। इसके बाद आरोपितों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसका हाथ काटकर अलग कर दिया।

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति सिंह उर्फ भूरा (40) के रूप में हुई है।

Scroll to Top